नवरात्रा की स्थापना के दिन प्रत्येक हिंदू घर में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मनुष्य अपने सामर्थ्य अनुसार माता का दरबार अपने घर में सजाता है। जिसमें वह अपनी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है।घटस्थापना के समय जौ को भी बोया जाता है।आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रा की स्थापना पर जौ क्यों बोये जाते हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार सृष्टि की जब स्थापना हुई थी तब अनाज के रूप में पहली फसल जौ को बोया गया था।जौ को भगवान ब्रह्म का प्रतीक माना जाता है।

इसलिए नवरात्रि के दिन पूजा घर में जौ को बोया जाता है। जौ की नो दिन में जितनी वृद्धि होती है। उससे घर में सुख समृद्धि आर्थिक पक्ष मजबूत होते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ता है।